ओबीसी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन*

*ओबीसी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन*
*विन्ध्य के कद्दावर नेता अजय सिंह ने दिलाई सदस्यता*
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l मध्य प्रदेश राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में ओबीसी मुद्दा जोर पकड़ता हुआ दिख रहा है। ओबीसी समाज को साधने में भाजपा कांग्रेस दोनों लगे हुए हैं। ओबीसी महासंघ की कई मांगों को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है जैसे जातिगत जनगणना व ओबीसी को 27% आरक्षण दिया जाना। इससे ओबीसी कांग्रेस के साथ जाते नजर आ रहे हैं। ओबीसी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील जायसवाल अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आक्रोश यात्रा के दौरान पूजा पार्क सीधी में आयोजित सभा में विन्ध्य के कद्दावर नेता अजय सिंह से सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ओबीसी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील जायसवाल का कहना है कि 70 साल हो गए पर जातिगत जनगणना पर आवाज नहीं उठाई गई। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा विगत दिनों से जातिगत जनगणना और ओबीसी मुद्दे पर खुलकर सदन व सड़क पर बात की जा रही है। उन्होंने ओबीसी समाज को प्रतिनिधित्व देने का समर्थन किया है। इसलिये राहुल गांधी जी के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की रीति नीति के साथ जुड़कर वे अजयसिंह से कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें ओबीसी महासंघ के हजारों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जातिगत जनगणना विरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। इसके लिए कांग्रेस को समर्थन देना है क्योंकि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो संविधान की रक्षा कर सकती है और कर रही है।




