राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल का सिंगरौली जिले में सघन जनसंपर्क 

ar 728 ad
AR News Live

कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल का सिंगरौली जिले में सघन जनसंपर्क

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री कमलेश्वर पटेल ने शुक्रवार को सिंगरौली जिले का व्यापक जनसंपर्क कर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से मिलकर समर्थन मांगा। कहा कि आपके समर्थन से सीधी लोकसभा क्षेत्र के विकास का रास्ता खुलेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल ने ने कहा कि जिले में बदहाली चरम पर है। आज आवागमन के लिए वर्षो पहले बनी सड़कें टूट चुकी है।अस्पताल है तो डॉक्टर ही नहीं हैं। गरीबों को इलाज कराने के लिए बाहर जाना होता है। बेरोजगारी चरम पर है,युवा बेरोजगार पलायन कर रहा है। रोजगार का इंतजाम न होने से दिक्कत हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर निर्वाचित राज्यों की निर्वाचित सरकारों को गिराने का कार्य कर रही है। इलेक्टोरल बांड के द्वारा अवैध चंदा वसूली की गई जो कि विश्व स्तर का एक बहुत बड़ा घोटाला है। जिससे विश्व में भारतीय लोकतंत्र की गौरव गरिमा को बहुत नुकसान पहुंचा है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर इन आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।

कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल ने शुक्रवार को सिंगरौली जिले के ग्राम हरहीवा, सासन (सिंगरौली) के ग्राम पिपरा में बैढन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नवानगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मंडलम व सेक्टर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर अधिक से अधिक मतों से कांग्रेस को जिताने का आग्रह किया।

सिंगरौली इंटक कार्यालय में इंटक के पदाधिकारी के साथ भी बैठक कर

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर श्री अरविंद सिंह चंदेल पूर्व महापौर श्रीमती रेणु शाह, श्रीमती मधु शर्मा, अध्यक्ष,जिला महिला कांग्रेस श्रीमती कृष्णा सिंह परिहार, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राम अशोक शर्मा, इंटक अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट सहित विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष,पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक थे।

 

 

नमाजियों से मुलाकात, हनुमान मंदिर में दर्शन किए

,,,

बैढन स्थित मस्जिद में जुम्मा की नमाज के बाद नमाजियों से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद एवं सहयोग का प्राप्त किया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के धर्मावलंबी उपस्थित थे। बैढन के प्राचीन हनुमान मंदिर के दर्शन कर प्रभु के श्री चरणों में मत्था टेक कर वहां उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद लेकर लोकसभा चुनाव में समर्थन एवं सहयोग का अनुरोध किया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button