सीधी

सीधी में अवैध खनन पर सख्ती: 181 प्रकरण दर्ज, 1.23 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला

कलेक्टर ने खनिज परिवहन में लगे वाहनों की जांच के दिए निर्देश; बिना आरएफ टैग और नंबर प्लेट के वाहन मिलने पर होगी कार्रवाई

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार, 31 अक्टूबर को कलेक्टर एवं जिला टास्क फोर्स अध्यक्ष विकास मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के कुल 181 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 1.23 करोड़ रुपये का जुर्माना शासन के कोष में जमा कराया गया है। कलेक्टर ने चिन्हित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और कार्रवाई लगातार जारी रखने को कहा।

बिना आरएफ टैग और नंबर प्लेट वाले वाहनों की होगी जांच

बैठक में ई-चेक गेट से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर खनिज परिवहन में लगे बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जानकारी और आरएफ टैग वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने परिवहन, पुलिस और यातायात विभाग को विशेष अभियान चलाकर वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। खनिज परिवहन में लगे प्रत्येक वाहन में आरएफ टैग की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। बिना आरएफ टैग या नंबर प्लेट के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

वन क्षेत्रों में वाहन और मशीनें होंगी राजसात

कलेक्टर ने पुलिस, राजस्व, खनिज, वन विभाग, संजय टाइगर रिजर्व और सोन घड़ियाल अभयारण्य सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खंड स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में समन्वय स्थापित कर अवैध खनन पर नियंत्रण किया जाएगा। वन क्षेत्रों में अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों और मशीनों के विरुद्ध नियमानुसार राजसात की कार्रवाई करने को भी कहा गया।

निर्माण कार्यों में खनिज रॉयल्टी की भी होगी समीक्षा

शासकीय निर्माण परियोजनाओं में उपयोग किए जा रहे खनिजों और उनकी रॉयल्टी के भुगतान की समीक्षा के लिए अलग बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को खनिज उपयोग और रॉयल्टी भुगतान की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, अपर कलेक्टर बी.पी. पांडेय, जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला सहित राजस्व, वन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button