ब्रेकिंग न्यूज़

मऊगंज में बघेली फ़िल्म रतिया की शूटिंग जोरों पर

ar 728 ad
AR News Live

मऊगंज में बघेली फ़िल्म रतिया की शूटिंग जोरों पर

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

रीवा, पिछले कुछ समय से विंध्य की बोली बघेली बोली के लिए काम करने वाले कलाकारों ने बघेली को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है, जिसके सार्थक प्रयास लगातार जारी हैं। बघेली में बनी फिल्में अब राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रही हैं जिसका पूरा श्रेय विंध्य के कलाकारों को जाता है। वर्तमान में किंग प्रोडक्शन के बैनर तले एक बघेली फिल्म रतिया की सूटिंग मऊगंज जिले में जोरों से चल रही है। विंध्य में बनने जा रही इस बघेली फ़िल्म की कहानी युवा कलाकार बृजेश शुक्ला बिरजु भाई ने लिखी है एवं फ़िल्म के डायरेक्टर प्रियंक राज कश्यप हैं। जिसमें मुख्य कलाकार के रूप में बृजेश शुक्ला बिरजु भाई रीवा Birjubhai rewa ,श्वेता सिंह,पुष्पराज सिंह राजा भैया,अमृता सिंह है एवं खलनायक की भूमिका में संजय पांडेय अपना किरदार निभा रहे हैं जबकि फ़िल्म में कैमरामैन की ज़िम्मेदारी असलम रज़ा को दी गई है। फ़िल्म के समस्त सेट को मुंबई से आए हुए कलाकार डिज़ाइन कर रहे हैं। एक्शन,थ्रिलर,ड्रामा एवं कॉमेडी से भरपूर यह बघेली फ़िल्म दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में दर्शकों को देखने को मिलेगी। विंध्य के युवा कलाकारों द्वारा अपनी बोली को आगे बढ़ाने का यह प्रयास काबिले तारीफ है। कहीं ना कहीं फिल्में भाषाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं जिससे यह आशा की जा सकती है की आने वाले समय में बघेली राष्ट्रीय पटल पर अपना परचम लहराने में सफल होगी। बघेली फिल्म रतिया की शूटिंग के दौरान एक ओर जहाँ क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button