ब्रेकिंग न्यूज़

कमलेश्वर पटेल की मौजूदगी में देवगांव में कबड्डी का महासंग्राम, फाइनल में हीरालाल टीम ने मारी बाजी

ar 728 ad
AR News Live

सिहावल, 2 अक्टूबर 2026। ग्राम घोपारी के देवगांव में सरदार वल्लभभाई पटेल कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। पूर्व मंत्री एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल की मौजूदगी में हुए इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी पहुंचे।

फाइनल में हीरालाल पूर्व सरपंच बल्हया की टीम और आलोक टीवीएस एजेंसी, सिहावल की टीम आमने-सामने रही। कड़े मुकाबले के बाद हीरालाल टीम ने बाजी मारते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

समापन अवसर पर कमलेश्वर पटेल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, खेल भावना और व्यक्तित्व निर्माण की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को भी सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मैच के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का जोश और बाहर दर्शकों का उत्साह लगातार देखने को मिला। ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

समापन समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह पटेल, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि रमेश पटेल सहित जनप्रतिनिधि, सरपंच, जनपद सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम संरक्षक गजराज पटेल के सानिध्य में संपन्न हुआ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button