सीधी

स्कूलों में अचानक पहुंची टीम, उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता जांची

ar 728 ad
AR News Live

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को सोनगढ़ और भुईमाड़ जन शिक्षा केंद्र अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। टीम ने स्कूलों में संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला भंवरखोह, प्राथमिक शाला पहाड़ टोला, हाईस्कूल सोनगढ़ और प्राथमिक शाला देवरी का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने सभी विद्यालयों को निर्धारित समय पर नियमित रूप से संचालित करने और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनकी शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने तथा शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया।

बारिश का मौसम समाप्त होने के मद्देनजर स्कूल भवनों और परिसर की साफ-सफाई, पोताई, पेंटिंग एवं आवश्यक लेखन कार्य समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए, ताकि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूल संचालन या विद्यार्थियों की शिक्षा में लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को नियमित उपस्थिति, बेहतर शिक्षा और योजनाओं का समय पर लाभ सुनिश्चित करना है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button