मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में 5 IAS अधिकारियों के तबादले, सागर-देवास-सिवनी को मिले नए कलेक्टर

प्रतिभा पाल पर्यटन विकास निगम की प्रबंध संचालक बनीं, नेहा मीना को देवास और अंजू अरुण कुमार को सिवनी की कमान

ar 728 ad
AR News Live

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। मंगलवार को जारी आदेश के तहत सागर, देवास और सिवनी जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा पर्यटन विकास निगम और सामान्य प्रशासन विभाग में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

AR News Live

जारी आदेश के अनुसार, सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार यादव को सागर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

सिवनी कलेक्टर नेहा मीना का तबादला देवास जिले में किया गया है, जहां वे नई कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगी। देवास कलेक्टर ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत अंजू अरुण कुमार को सिवनी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

शासन के आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के तहत कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस फेरबदल से तीन जिलों की प्रशासनिक कमान बदली गई है, जबकि राज्य पर्यटन विकास निगम और मंत्रालय में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button