मध्य प्रदेश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एमपी के 8 श्रद्धालुओं की मौत; 17 घायल

ar 728 ad
AR News Live

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से जुड़े 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है।

दुर्घटना सीमलिया थाना क्षेत्र के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। वाहन में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। नाले में पानी और कीचड़ होने के कारण बचाव अभियान में भी मुश्किलें आईं।

बताया जा रहा है कि हादसे में बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के जामगांव, मीरापुर और घाट बिरोली से जुड़े परिवार प्रभावित हुए हैं। कई यात्री आपस में रिश्तेदार थे और कामकाज के सिलसिले में भोपाल में रह रहे थे। मृतकों में मुलताई क्षेत्र की करीब 24 वर्षीय कॉलेज छात्रा भी शामिल बताई जा रही है।

घायलों में हेमलता संतोष गायकवाड़, मोहनिश झरबड़े, रीता झरबड़े और दो नाबालिग बच्चे वेदांत व सारांश के नाम सामने आए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शोक जताया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव से भी मामले को लेकर चर्चा हुई है। पीड़ित परिवारों और घायलों को सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button