ब्रेकिंग न्यूज़

अभिभूत राहुल भैया ने सभी का आभार व्यक्त किया

ar 728 ad
AR News Live

अभिभूत राहुल भैया ने सभी का आभार व्यक्त किया

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l चुरहट- मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का 70 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम, उत्साह तथा गरिमामय ढंग से पहली मर्तबा उनके गृह ग्राम शिवराजपुर में मनाया गया। जहां जिला, संभाग तथा प्रदेश के हजारों उत्साही कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों तथा स्नेहीजन पहुंचकर अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई दी।

राहुल भैया ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा है कि-मैं उन सभी साथियों, शुभचिंतको एवं स्नेही जनों का अत्यंत आभारी हूं जिन्होंने जन्मदिन पर मुझे व्यक्तिगत रूप से मिलकर और संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दी। आपके आशीर्वाद और स्नेह ने मेरे आत्मबल और उत्साह को दोगुना कर दिया है।

इससे मैं अभिभूत हूं ।आपका यह प्रेम और मेल मुलाकात आगे भी इसी तरह जीवंत बना रहे। इस आशा और विश्वास के साथ आप सभी को धन्यवाद देता हूं। तथा सभी के सुखी समृद्धिशाली,सुखमय भविष्य की कामना करता हूं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button