मूलभूत सुविधाओं को लेकर 29 सितंबर को जन आक्रोश रैली का किया गया आयोजन : पुष्पेंद्र कुमार पटेल

मूलभूत सुविधाओं को लेकर 29 सितंबर को जन आक्रोश रैली का किया गया आयोजन : पुष्पेंद्र कुमार पटेल
संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण सभी क्षेत्रवासियों द्वारा वोट न डालने का किया गया आवाहन
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l जिले के कुसमी क्षेत्र में संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत कई गांव के सरपंचों एवं ग्राम वासियों द्वारा अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर 29 सितंबर को छत्रसाल स्टेडियम में विशाल जनसभा एवं महा रैली का आयोजन किया जा रहा है वही मीडिया से बात करते हुए पुष्पेंद्र कुमार पटेल ग्राम डेवा (समाजसेवी) एवं इंजीनियर विपिन पटेल (समाजसेवी) द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि हमारे क्षेत्र में आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां विकास की तो बात दूर आज तक बिजली पानी एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं जिससे जीवन यापन का चलना मुश्किल है जिसकी वजह से हमारे क्षेत्र में लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है जिसकी वजह से हम लोगों ने कई ग्राम के सरपंचों से जानकारी लेने के बावजूद सभी द्वारा यह निष्कर्ष निकला गया कि ग्राम सरपंचों द्वारा पूरा प्रयास किया गया कि हमारे ग्रामों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाए बावजूद उसके आज तक जिला प्रशासन एवं जिला प्रतिनिधि द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिस वजह से हम सभी सरपंच एवं ग्राम वासियों द्वारा अपनी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाने हेतु 29 सितंबर को सीधी छत्रसाल स्टेडियम में विशाल जनसभा एवं महारैली का आयोजन कर कलेक्टर महोदय को विज्ञापन द्वारा जानकारी देते हुए निश्चित समय सीमा पर कार्य करने हेतु मांग की जा रही है बावजूद इसके अगर उचित समय सीमा पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई तो हम सभी ग्रामवासी वोट का पूर्ण बहिष्कार करेंगे जिसकी जवाब देही शासन एवं प्रशासन की होगी l
विशेष रूप से मूल भूत सुविधाओं से वंचित ग्रामों में दुबरी कला, चिंगवाह,डेवा,खरबर, उमरिया, पिपराही एवं आसपास के और कई ग्रामों सहित विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में वोट का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा l




