क्राइम

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 6 वाहन जब्त; आदतन कारोबारियों पर NSA की तैयारी

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग ने विशेष जांच अभियान के दौरान रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध खनिज कारोबार में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विकास मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में 17 और 18 जून को रामपुर नैकिन एवं मझौली क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खनिज रेत का अवैध परिवहन कर रहे पांच वाहनों और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे एक वाहन को पकड़ा गया।

खनिज विभाग की टीम ने रामपुर नैकिन तहसील के बघवार क्षेत्र में रेत से भरे पांच वाहनों को जब्त किया, जबकि मझौली क्षेत्र में गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त एक वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी वाहनों को नियमानुसार जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

जब्त वाहनों में से तीन वाहन पुलिस चौकी पिपरांव, दो वाहन थाना रामपुर नैकिन और एक वाहन थाना मझौली की अभिरक्षा में रखे गए हैं। संबंधित वाहन मालिकों और चालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला ने बताया कि जिले में अवैध खनिज कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आदतन अवैध खनिज कारोबारियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व हानि की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button