राजनीति

बहरी में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विधायक विश्वामित्र पाठक ने किया पौधारोपण

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक विश्वामित्र पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता रैली के माध्यम से सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया।

विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने आमजन से सुरक्षित आवागमन के लिए नियमों का पालन करने की अपील की।

थाना परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और जनकल्याणकारी गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम राकेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डेय एवं जय शंकर द्विवेदी, जनपद पंचायत सीईओ रोहित उपाध्याय, तहसीलदार हिमांशु शुक्ला, थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button