सीधी

सीधी मुक्तिधाम के विकास की बनेगी योजना, कलेक्टर ने गणमान्य नागरिकों से मांगा सहयोग

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। शहर के मुक्तिधाम में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं के विस्तार और विकास को लेकर गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुक्तिधाम को अधिक व्यवस्थित और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि मुक्तिधाम शहर की महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा है। इसके विकास के लिए नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविचारित कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने विकास कार्यों के साथ स्वच्छता, आवश्यक सुविधाओं और बेहतर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों से इस पहल में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसहयोग के माध्यम से मुक्तिधाम का समुचित विकास कर इसे बेहतर और गरिमापूर्ण स्वरूप दिया जा सकता है।

बैठक में मौजूद नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की पहल में सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही मुक्तिधाम के विकास को लेकर अपने सुझाव साझा करते हुए जनसहयोग से कार्य को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button