शराब के नशे में ट्रक चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया ₹10,500 का जुर्माना

सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में ट्रक चलाना चालक को महंगा पड़ गया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चालक को पकड़ा, जिसके बाद प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने चालक पर ₹10,500 का अर्थदंड लगाया।
जमोड़ी थाना पुलिस के अनुसार, थाना के सामने वाहन चेकिंग के दौरान कटनी से सीधी की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक MP 20 HB 5095 को रोका गया। जांच में चालक रवि कोल पिता दिलीप कोल (22), निवासी संकरी हरदुआ, जिला कटनी शराब के नशे में वाहन चलाते मिला।

पुलिस ने उसके खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 08/26, धारा 185, 130(1)/177 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। चालक की स्वीकारोक्ति के आधार पर न्यायालय ने उसे ₹10,500 के अर्थदंड से दंडित किया।
पुलिस ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में जमोड़ी थाना प्रभारी उनि. केदार परौहा और प्रधान आरक्षक रावेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




