सीधी

स्कूली वाहनों की जांच में 12 पर कार्रवाई, 18,500 रुपये शमन शुल्क वसूला

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों के पालन को लेकर जिले में जांच अभियान जारी है। 22 सितंबर को जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने सीधी शहर के विभिन्न विद्यालयों के वाहनों की सघन जांच की।

जांच के दौरान दस्तावेज, परमिट और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 विद्यालयीन वाहनों से कुल 18,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।

कार्रवाई के दौरान मारुति वैन क्रमांक MP53 BC 0516 निजी श्रेणी में पंजीकृत होने के बावजूद व्यावसायिक उपयोग में संचालित मिली। वाहन को जब्त कर परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया।

परिवहन विभाग ने विद्यालय संचालकों को वाहनों के दस्तावेज और परमिट अद्यतन रखने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को नहीं बैठाने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार स्कूली वाहनों की जांच और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button