सीधी

अमिलिया पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब से भरी हुंडई एक्सटर, तीन आरोपी गिरफ्तार

25 पेटी देशी प्लेन शराब यानी 225 लीटर मदिरा जब्त; 10 लाख की कार सहित कुल 11 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमिलिया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 पेटी देशी प्लेन मदिरा, कुल 225 लीटर शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हुंडई एक्सटर कार जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये और कार की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह कुल 11 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2026 की रात करीब 2 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि हुंडई एक्सटर कार से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर अमिलिया पुलिस ने ग्राम मेडरी तालाब के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 25 पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई।

तीन आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान विनोद गुप्ता (48), पिता रामाधार गुप्ता, निवासी हटवा बरहा टोला; शिब्बू कोल (22), पिता शक्तिमान कोल, निवासी हटवा बरहा टोला; और जान अली (48), पिता अजमेर बक्स, निवासी नौगवां, थाना कमर्जी, जिला सीधी के रूप में हुई है।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की रही भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक आर.के. बैस के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, जयराम सैनी, आरक्षक रघुराज सिंह, बृजेश बैस, रामचरित पाण्डेय और दीपेन्द्र सिंह शामिल रहे।

सीधी पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button