सीधी में 6 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

सीधी। जिले में फरार चल रहे छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कुल 11 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देश पर अलग-अलग आरोपियों के लिए 1 से 3 हजार रुपये तक की इनामी राशि तय की गई है।
इनमें बिशन कोल पर 3 हजार रुपये, जबकि हनुमान साकेत, सुरेन्द्र द्विवेदी और शेखर उर्फ अभिषेक पर 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं शिवमूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा और अनिकेत पाण्डेय की गिरफ्तारी पर 1-1 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।
पुलिस के अनुसार, जो व्यक्ति फरार आरोपियों के संबंध में ऐसी सूचना देगा, जिससे उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करेगा, उसे निर्धारित इनाम राशि प्रदान की जाएगी।
आरोपियों से संबंधित जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीधी में दी जा सकती है। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना तंत्र को सक्रिय किया है।




