*सीधी की जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब* *शिवराज सरकार ने किया प्रदेश को बर्बाद और बदहाल-अजय सिंह*

*सीधी की जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब*
*शिवराज सरकार ने किया प्रदेश को बर्बाद और बदहाल-अजय सिंह*
*प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार-संजय कपूर*
24 सितम्बर, 2023
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीधी में आयोजित जनाक्रोश सभा मे प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि 18 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश की जनता ने जो पीड़ा झेली है वह कभी अंग्रेजी हुकूमत में भी नही देखी गई| उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया था लेकिन भाजपा के लोगों को सत्ता के बिना एक वर्ष रहना भी मुश्किल हो गया| परिणामस्वरूप केंद्र सरकार के सहयोग और करोड़ो करोड़ रुपये खर्च करके एक चुनी हुई सरकार को गिराकर लोकतंत्र का कत्ल कर दिया|
इससे पहले अजय सिंह की अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा के सीधी शहर में पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रोड शो में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ एवं पूजा पार्क में ऐतिहासिक जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारी मात्रा में लोग मौजूद रहे इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा के शासन काल के 18 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश बर्बाद और बदहाल हो गया। बेरोजगारी महिला उत्पीड़न आदिवासियों पर अत्याचार में प्रदेश पहले स्थान पर है| पूरा तंत्र भ्रष्ट हो चुका है| प्रदेश में 50% कमीशन वाली सरकार है बिना कमीशन के किसी का कोई काम नहीं होता| मध्य प्रदेश कर्ज के दलदल में डूबा जा रहा है| प्रदेश का हर वर्ग शिवराज सरकार से परेशान है| पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश का युवा प्रदेश की महिलाएं प्रदेश का कर्मचारी प्रदेश का जन-जन भाजपा सरकार से आक्रोशित है जन आक्रोश में उमड़ रहा जन सैलाब बता रहा है कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है|
सभा को संबोधित करते हुए एआईसीसी के महासचिव प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश की जनता में आक्रोश है| प्रदेश में जहां-जहां जन आक्रोश से यात्रा जा रही है उसे जनता का भारी समर्थन मिल रहा है| प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है और मुक्ति चाहती है मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी|
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जन आक्रोश यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार का बोलबाला है| बिना कमीशन के आम जनता का काम नहीं हो रहा| उन्होंने आगे कहा कि सीधी जिले में आदिवासियों के ऊपर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ी है और यह सब सत्ता के संरक्षण में हो रहा है| जिले की जनता इस बार भाजपा को सबक सिखाने के मूड में है आने वाले चुनावों में जिले की चारों विधानसभा कांग्रेस जीतेगी|
सीधी जिले के प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन आक्रोश यात्रा में उमड़ रहा जन सैलाब बता रहा है कि प्रदेश में परिवर्तन होकर रहेगा
जन आक्रोश सभा में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री कमलेश्वर व्दिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह, चिंतामणि तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह बाबा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मुन्नू नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, विनोद वर्मा, आकाश सिंह और रिंकू नवीन सिंह कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह कुमुदिनी सिंह रंजना मिश्रा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ सिंह विनोद मिश्रा संदीप उपाध्याय दादू अखंड प्रताप सिंह बाके अवधिया मोहम्मद अफजल मोहम्मद अमजद बिलाल खान शीला रानी साकेत गौरी साकेत मेनका सिंह रेखा सिंह माधुरी सिंह शशि कला द्विवेदी सहित कांग्रेस पदाधिकारी युवा पदाधिकारी महिला पदाधिकारी एनएसयूआई पदाधिकारी और भारी संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रहे
==============================
भाजपा नेता सुधांशु तिवारी कटारे ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के हाथों की कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर उपाध्यक्ष भाजपा मंडल पटपरा भाजपा नेता सुधांशु तिवारी कटारे ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के हाथों कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने सुधांशु तिवारी कटारे का माला पहनकर कांग्रेस में स्वागत किया और कहा कि सुधांशु तिवारी कटारे के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी ज्ञात हो कि सुधांशु तिवारी कटारे भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं लेकिन अपनी उपेक्षा और भारतीय जनता पार्टी के जनविरोधी नीतियों से वह लगातार नाराज चल रहे थे सुधांशु तिवारी ने कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि भाजपा अपने नीतियों सिद्धांतों से विमुख हो चुकी है वह अब उद्योगपतियों और बड़े लोगों की पार्टी रह गई है गरीबों से भाजपा का कोई सरोकार नहीं है भाजपा सरकार में सभी वर्गों का लगातार शोषण हुआ है जिससे भाजपा में रहना अब मुश्किल हो गया था मैंने आज कांग्रेस के रीति नीति और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है और कांग्रेस को मजबूत बनाने और चुनाव में विजय दिलाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करूंगा।




