क्राइम
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, उपनी और जोरौंधा से दो डंपर जब्त

सीधी। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। 19 सितंबर को गोपदबनास तहसील के अलग-अलग क्षेत्रों में जांच के दौरान टीम ने गिट्टी और स्टोन डस्ट से लदे दो डंपर जब्त किए।
उपनी एनएच-39 पर डंपर क्रमांक MP17G2632 को खनिज गिट्टी का अनाधिकृत परिवहन करते पकड़ा गया। वहीं जोरौंधा सब्जी मंडी के पास MP53GA1330 को स्टोन डस्ट के अनाधिकृत परिवहन के मामले में जब्त किया गया।
दोनों वाहनों को सुरक्षा के लिए क्रमशः कोतवाली और यातायात थाने की अभिरक्षा में सौंपा गया है। खनिज विभाग ने वाहन चालकों और स्वामियों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशासन के अनुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




