सीधी

1 अक्टूबर से पुराने बस स्टैंड से नहीं चलेंगी बसें, कलेक्टर ने दिए निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। समय-सीमा बैठक में कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले में चल रहे अभियानों, योजनाओं, आगामी कार्यक्रमों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में 1 अक्टूबर से पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद करने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार संचालित करने और इनमें अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। वहीं 23 सितंबर को प्रस्तावित बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कार्यक्रम शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रस्तावित है।

25 सितंबर को कुसमी में जन विश्वास अभियान का शिविर

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 25 सितंबर को कुसमी में जिलास्तरीय शिविर आयोजित होगा। इसके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में बड़ा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वामित्व योजना, वनाधिकार दावों, दूरसंचार टॉवर स्थापना, अतिक्रमण और राहत प्रकरणों की भी समीक्षा हुई। स्थानीय निर्वाचन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के निर्देश दिए गए।

50 दिन से लंबित शिकायतों पर विशेष फोकस

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के लिए विशेष अभियान चलाकर प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही 23 सितंबर को भुईमाड़ में आयुर्वेद मेले के आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button