ब्रेकिंग न्यूज़

अपने 18 वर्षों का हिसाब दें शिवराज* *चुनावी के समय ही क्यों आई लाड़ली बहनों की याद* *शिवराजसिंह झूठी घोषणाओं की मशीन है* *कांग्रेस 150 से अधिक सीटें जीतेगी* *- अजय सिंह* 

ar 728 ad
AR News Live

*अपने 18 वर्षों का हिसाब दें शिवराज*

*चुनावी के समय ही क्यों आई लाड़ली बहनों की याद*

*शिवराजसिंह झूठी घोषणाओं की मशीन है*

*कांग्रेस 150 से अधिक सीटें जीतेगी*

*- अजय सिंह*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जन आक्रोश यात्रा के दौरान आज सीधी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश की भाजपा और शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया| उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में समाज का हर वर्ग आक्रोशित है| भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा कर रही है जबकि उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगने के लिए यात्रा करनी चाहिए, क्योंकि अब जनता उन्हें दोबारा आशीर्वाद देने वाली नहीं है| सिंह ने कहा कि अपने 18 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश को लूटने का काम इन्होंने किया है| आदिवासियों पर अत्याचार, महिला उत्पीड़न और घोटालो में मध्य प्रदेश नंबर वन है| व्यापम घोटाले ने युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया है| पढ़े लिखे नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं| शिवराज सरकार ने युवाओं की नौकरी को बेचने का काम किया है| पूरे देश में सबसे अधिक महिलाओं पर अत्याचार मध्य प्रदेश में हो रहा है| मध्य प्रदेश में आदिवासियों के ऊपर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं| पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि आज मध्य प्रदेश के ऊपर साढ़े चार लाख लाख करोड़ का कर्ज है| मध्य प्रदेश का हर नागरिक 45 हजार का कर्जदार है| प्रदेश कर्ज के दलदल में डूबा जा रहा है लेकिन शिवराज के मंत्री और पूरा तंत्र प्रदेश को लूटने में लगा हुआ है|

उन्होंने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के पहले उन्हें लाड़ली बहनों की याद क्यों नहीं आई? चुनाव में अपनी हार सामने देखकर घोषणा मशीन शिवराज सिंह लगातार झूठी घोषणा कर रहे हैं| उन्हें पूर्व में की गई घोषणाओं का हिसाब भी जनता को देना चाहिए| उन्होंने शिवराज सिंह पर कांग्रेस का घोषणा पत्र चुराने का आरोप भी लगाया| सिंह ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हर महिला को बिना शर्त 15 सौ रूपये महीने, पांच सौ का गैस सिलेंडर, सौ यूनिट तक मुफ्त में बिजली, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन और पांच हॉर्स पावर तक के पंपों के बिजली बिल माफ किये जायेगे| इतना ही नहीं पुराने बिजली के बिल माफ किए जाएंगे| हर किसान का कर्ज माफ होगा यह कांग्रेस का वचन है| यह कांग्रेस झूठी घोषणाओं पर विश्वास नहीं करती, हमने जो कहा है वह पूरा होगा|

उन्होंने कहा कि मैं पिछले 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा पर निकला हूँ| जनता में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है| लोग स्वयं चलकर जन आक्रोश यात्रा में शामिल हो रहे हैं| यह समर्थन इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता शिवराज सरकार के खिलाफ है| वह आक्रोशित है और परिवर्तन चाहती है| यह लहर पूरे प्रदेश में चल रही है| मध्य प्रदेश में 150 से अधिक सीटें जीतकर कांग्रेस सरकार बनाएगी|

 

पत्रकार वार्ता में एआईसीसी के महासचिव मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह सीधी जिले के प्रभारी बृजभूषण शुक्ला पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता पूर्ण सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया महिला कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे महामंत्री नवीन सिंह प्रवक्ता आकाश राज पांडे पंकज सिंह महेश गुप्ता लहरी भी मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button