ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष में युवा सारथी एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ar 728 ad
AR News Live

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष में युवा सारथी एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

 

कलेक्टर ने युवा सारथियों को दी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नवाचार एवं मूल भावना से सभी नव प्रवेशित छात्रों को अवगत कराने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. प्रशासन भोपाल के निर्देशानुसार “युवा सारथी” प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन संजय गाँधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी (म.प्र.) के अटल सभागार में दिनांक 20.9.2023 को कलेक्टर साकेत मालवीय के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डाॅ. पी. के. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में जिले के प्रत्येक शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों से एक प्राध्यापक नोडल अधिकारी, एक छात्र और एक छात्रा युवा सारथी के रूप में उपस्थित रहे।

 

उद्घाटन सत्र में कार्यशाला का शुभांरभ करते हुए मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री मालवीय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व में उच्च शिक्षा के अलग-अलग संस्थानों के नियामक बोर्ड अलग-अलग होने के कारण बच्चों को अपनी पसंद का विषय चुनने की स्वतंत्रता नहीं थी इस कारण छात्रों को आवंटित विषय का ही अध्ययन करना पड़ता था अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में इस समस्या का समाधान किया गया है और अपनी पसंद का विषय चुनने का अवसर मिला है। इसके पूर्व यदि किसी छात्र को अध्ययन अंतराल में किसी बाधा के कारण अगर कोई व्यावधान आता था और चयनित पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं होने पर पूर्व के वर्षों का प्रयास निर्थरक हो जाता था। अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में किसी पाठ्यक्रम के प्रवेश के बाद बहिर्गमन करने पर उनके पूर्व के वर्षों के अध्ययन का लाभ संचित रहेगा और बाद में इस पाठ्यक्रम को पूरा करने का अवसर भी मिलेगा। वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्नातक प्रथम वर्ष करने पर सर्टिफिकेट द्वितीय वर्ष पूर्ण करने पर डिप्लोमा और तृतीय वर्ष पूर्ण करने पर स्नातक तथा चतुर्थ वर्ष के पश्चात शोध स्नातक उपाधि प्राप्त होगी।

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के इन उद्देश्यों और नवाचारों की जानकारी सभी छात्रों तक पहुँचाने के लिए यू.जी.सी. एवं उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. ने महाविद्यालयों में नवप्रवेशित छात्रों में ही युवा सारथी का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिलाने हेतु आज की कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि ने युवा सारथियों से इस योजना को अपने सहपाठियों तक पहुंचाने उन्हें जानकारी प्रदान करने हेतु अह्वान किया और उन्हे इस अभियान मे सक्रिय सहयोग देने का सुझाव दिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्राचार्य डाॅ. पी. के. सिंह ने अपने उद्बोधन में नोडल प्राध्यापकों एवं छात्र युवा सारथियों का कार्यशाला में स्वागत करते हुए उनसे अह्वान किया कि आप लोग कार्यशाला में मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें और प्राप्त ज्ञान एवं नवाचारों की जानकारी अपने महाविद्यालय के सहपाठियों तक पहुंचाने में अपना अमूल्य सहयोग दे। आप का चयन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए किया गया है।

 

कार्यशाला के द्वितीय एवं तृतीय सत्र में जिला एम्बेसडर डाॅ. दिलीप सोनी एवं डाॅ. उमाकान्त साहू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. आर.बी.एस. चौहान ने किया एवं आभार प्रदर्शन डाॅ. अरविन्द त्रिपाठी ने किया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button