ब्रेकिंग न्यूज़

सिहावल दिव्य सामाजिक सेवा समिति का किया गया उदघाटन

ar 728 ad
AR News Live

सिहावल दिव्य सामाजिक सेवा समिति का किया गया उदघाटन

रिपोर्ट 👉 अरुण मिश्रा

सीधी / सिहावल अंतर्गत ग्राम पुजौही में दिव्य सामाजिक सेवा समिति का किया गया शुभारंभ इस समिति का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ्य शिक्षित एवं समृद्ध समाज की परिकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करना है, यह समिति जिले भर में शिक्षा स्वास्थ्य एवं पिछड़े को समृद्ध बनाने के दृष्ट से सतत कार्य करेगी। समिति के अध्यक्ष श्री गोविंद प्रसाद गौतम जी ने बताया कि गांव और शहर में दूर दूर तक बढ़ते इन तीन मुख्य समस्याओं के कारण विकाश नही हो पा रहा है, अगर इन तीन समस्याओं से मुक्ति मिल जाए तो अपना जिला स्वस्थ्य शिक्षित और समृद्ध जिले की पंक्ति में अव्वल हो सकता है। साथ ही समिति शुभारंभ कार्यक्रम में समिति के सचिव देवी प्रसाद गौतम ने कहा कि समिति समय समय पर समाज के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम और शासन की योजनाओ का प्रचार प्रसार एवं हितग्राहियों को लाभ मिले के क्षेत्र में कार्य करेगी । उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में समिति के सदस्य संजय शुक्ला, विभा गौतम, श्रीराज कुशवाहा,संतोष तिवारी, कविता गौतम के साथ साथ समाज सेवी दिव्य प्रकाश गौतम भी उपस्थित रहे ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button