सीधी

बिजली-सड़क की मांग को लेकर शिवसेना ने कलेक्ट्रेट घेरा, 20 दिन का अल्टीमेटम

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले के कई गांवों में बिजली और सड़क की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शिवसेना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट और बिजली कार्यालय का घेराव किया। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विद्युतविहीन क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था तथा सड़क निर्माण की मांग उठाई।

शिवसेना का दावा है कि ग्राम शिकरा के वार्ड क्रमांक 17 और 18 सहित ग्राम चौफाल के कई वार्ड, कठौली पंचायत के मोर्चा क्षेत्र तथा अन्य स्थानों पर ग्रामीणों को बिजली और आवागमन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने इन क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराकर विद्युतीकरण और सड़क निर्माण की मांग की है।

बारिश में बढ़ जाती है परेशानी

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में आवागमन की समस्या गंभीर बनी हुई है। बारिश के दौरान ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है तथा बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों के सामने लगातार परेशानी बनी हुई है।

शिवसेना जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल ने मांग की कि सभी विद्युतविहीन क्षेत्रों का सर्वे कराकर समयबद्ध तरीके से विद्युतीकरण कराया जाए। साथ ही शिकरा के वार्ड 17-18 और साहू बस्ती में सड़क निर्माण कराने तथा पूर्व में दिए गए ज्ञापनों और आवेदनों पर हुई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई।

20 दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

विवेक पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन के समक्ष ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को रखा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 20 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हुई, तो शिवसेना संबंधित विभाग का घेराव कर प्रदर्शन और आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन के दौरान शिवसेना जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, संभाग संयोजक संतकुमार केवट, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, जिला मंत्री आशीष मिश्रा, ददन यादव, रोहित सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button