सीधी

देवसर में पीएम सूर्य घर योजना पर कार्यशाला, रूफटॉप सोलर से बचत और आत्मनिर्भरता पर जोर

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सिहावल विधानसभा क्षेत्र के देवसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यशाला में सिंगरौली ग्रामीण के कार्यपालन यंत्री ओपी द्विवेदी ने योजना की जानकारी देते हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया, अनुमानित लागत, सब्सिडी और तकनीकी प्रावधानों की जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध वित्तीय सहायता और योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम में विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली की लागत में बचत की जा सकती है। उन्होंने लोगों से योजना का लाभ लेने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील की।

कार्यशाला में योजना का लाभ ले चुके हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने रूफटॉप सोलर संयंत्र लगने के बाद बिजली खर्च में हुई बचत और इसके अन्य लाभों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत पात्र परिवारों को रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, उपभोक्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रमापति साहू, ठाकुर प्रसाद द्विवेदी, परशुराम तिवारी, विनोद कुमार साहू, लाल प्रताप राठौड़, बाबूलाल प्रजापति, राजेंद्र सोनी, राजेंद्र गुप्ता, विजय गुप्ता, जेई रितेश सिंह सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button