ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

अजय सिंह की अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा का सीधी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

ar 728 ad
AR News Live

अजय सिंह की अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा का सीधी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

 

*म प्र कर्ज के दलदल में फंसा*

*शिवराज सरकार हर मोर्चे पर फेल*-अजय सिंह

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा के सीधी जिले की चुरहट विधानसभा पहुंचने पर मोहनिया टनल के पास हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। डीजे बैंड और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पुष्प वर्षा के बीच हजारों की संख्या में स्थानीय जन यात्रा के स्वागत में मौजूद रहे महिलाओं ने कलश लेकर यात्रा का स्वागत किया। जन आक्रोश यात्रा में एआईसीसी के सहप्रभारी संजय कपूर जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना रीवा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा रीवा नगर निगम के अध्यक्ष अजय मिश्रा बाबा साथ रहे।

*सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट पहुंचे*

चुरहट में आयोजित सभा के पूर्व स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद चुरहट बाजार में आयोजित सभा में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि 18 साल तक प्रदेश को लूटने वाले अब मसीहा बनने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कर्ज के दलदल में फंस चुका है। शिवराज सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। अपनी पराजय सामने देख भाजपा को चुनावी वर्ष में सभी वर्गों की चिंता सताने लगी है। सिंह ने कहा कि घोषणा मशीन शिवराज सिंह रोज हजारों झूठी घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता समझदार है। अब वह इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। जनता के अंदर भारी आक्रोश है प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। अजय सिंह ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।

जन आक्रोश यात्रा के स्वागत के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह पूर्व विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह राजभान सिंह सतना पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री प्रदीप द्विवेदी रामविलास पटेल रतीभान पटेल शशिकला द्विवेदी यज्ञशरण सिंह गोंड स्नेहलता सिंह वसुधा सिंह विजय सिंह प्रदीप तिवारी राजीव साहू सहित हजारों की संख्या में स्थानीय जन कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button