DFO साहब के खेत में ‘हरियाली’ या हैरानी? 3 करोड़ का गांजा बरामद – जांच में कई सवाल

शहडोल। DFO के खेत में गांजा मिलने की खबर से पूरे शहडोल जिले में सनसनी फैल गई है। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के गिरूई खुर्द गांव में रिटायर्ड DFO के खेत से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। खेत से जब्त किए गए 121 बोरी गांजे का कुल वजन 38 क्विंटल 36 किलो 100 ग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 करोड़ 6 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
DFO के खेत में गांजा: हरियाली की जगह हैरानी
DFO के खेत में गांजा मिलने की घटना ने प्रशासन और आम लोगों दोनों को चौंका दिया है। जंगल बचाने वाले अधिकारी के खेत में नशे की खेती देख लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये हरियाली प्राकृतिक थी या जानबूझकर उगाई गई? गांजा खुलेआम खेत में बोरी में पैक पड़ा मिला, लेकिन कोई दावा करने वाला सामने नहीं आया।
DFO के खेत में गांजा मिलने पर गहरी चुप्पी
DFO के खेत में गांजा मिलने के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सारा माल ‘लावारिस’ हालत में बरामद हुआ। खेत और गांजे के मालिकाना हक पर किसी ने भी स्पष्ट बयान नहीं दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
DFO के खेत में गांजा: क्या थी साजिश या लापरवाही?
अब सवाल उठ रहे हैं कि इतने भारी मात्रा में गांजा खेत में कैसे पहुंचा और इतने लंबे समय तक वहां कैसे पड़ा रहा? क्या यह कोई संगठित साजिश थी या फिर जानबूझकर नजरअंदाज की गई खेती? पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
DFO के खेत में गांजा मिलने पर लोग हैरान
DFO के खेत में गांजा मिलने की खबर से लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है –
“क्या ये गांजा भी प्राकृतिक वनस्पति समझकर उगाया गया?”
“या रिटायरमेंट के बाद DFO साहब ने हरियाली का नया मतलब खोज लिया?”
पुलिस की शुरुआती कार्रवाई के बावजूद, पूरे मामले में कई परतें हैं जिन्हें उजागर किया जाना बाकी है।




