सीधी

रेल लाइन के लिए चंदवाही में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 56 मकान चिन्हित; मौके पर भारी पुलिस बल

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सीधी-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के तहत रविवार को बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवाही में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासनिक अमले के साथ भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। कार्रवाई के लिए दो जेसीबी मशीनें भी पहुंचाई गईं।

एसडीएम सिहावल राकेश शुक्ला, बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में रेलवे द्वारा चिन्हित मकानों को खाली कराने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि रेलवे के नोटिस के आधार पर करीब 56 मकान कार्रवाई की जद में हैं।

कार्रवाई को लेकर प्रभावित परिवारों ने मुआवजा राशि नहीं मिलने की चिंता जताई है। स्थानीय निवासी गीता सिंह का कहना है कि करीब 56 परिवारों के मकान प्रभावित हो रहे हैं और कई लोगों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। प्रभावित लोगों का कहना है कि मुआवजा मिलने के बाद मकान हटाने में उन्हें आपत्ति नहीं होगी।

वहीं पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

रेल परियोजना के निर्माण में बाधक भूमि और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। अब प्रभावित परिवारों की मुआवजा संबंधी मांग और प्रशासनिक कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button