ब्रेकिंग न्यूज़

इलेक्टिक बसों से लद्दाख में कम हुआ 25 लाख किलो से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन, पढ़िए डिटेल स्टोरी

ar 728 ad
AR News Live

इलेक्ट्रिक बसें चलने से लद्दाख की हवा और साफ होने लगी है। लद्दाख की सड़कों पर एक साल में साढ़े 10 लाख किमी दौड़ने वाली 19 इलेक्ट्रिक बसों ने 2520000 कार्बन उत्सर्जन कम किया है।

 

लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Narendra Modi) के सपने को साकार करने की दिशा में साकारात्मक परिणाम सामने आने से उत्साहित लद्दाख मोटर विभाग अपने बेड़े में और इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने पर गौर कर रहा है।

 

ई-बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक हीटिंग, वेंटिलेशन की सुविधा

पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी साल्यूशंस की इन ई-बसों से लद्दाख को कार्बन उत्सर्जन को कम कर लेह व कारगिल को स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित करने की दिशा में यह अच्छी पहल है। अत्याधिक ठंडे मौसम को देख ई-बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक हीटिंग, वेंटिलेशन सुविधा उपलब्ध है।

 

लद्दाख में हर दिन औसतन 1500 यात्रियों को देती हैं सेवाएं 

लद्दाख मोटर गैराज विभाग लेह के उप निदेशक जुल्फिकार अली का कहना है कि उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ई-बसों के बेड़े को बढ़ाना संभव होगा। लेह व कारगिल में साढ़े 10 लाख किलोमीटर से अधिक दौड़ चुकी ये बसों बिना इंजन के शोर के साथ आरामदायक सफर देती हैं। ये बसें लद्दाख में हर दिन औसतन 1500 यात्रियों को सेवाएं देती हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button