ब्रेकिंग न्यूज़
सीमा पार लॉन्चपैड पर 250 आतंकवादी मौजूद, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट पर सेना के जवान

बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि “खुफिया सूचनाएं हैं कि 250-300 आतंकवादी लॉन्चपैड पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमने और सेना ने सभी संवेदनशील इलाकों पर कब्जा कर लिया है और सतर्क हैं।
उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना के बहादुर जवान सीमावर्ती इलाकों में सतर्क हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। यादव ने आगे कहा कि “हम घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने को लेकर आश्वस्त हैं।”




