ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

कर्नाटक की तर्ज पर भाजपा को जबाब देगी प्रदेश की जनता

ar 728 ad
AR News Live

कर्नाटक की तर्ज पर भाजपा को जबाब देगी प्रदेश की जनता

 

*निराश्रित और वृद्धा पेंशन तक में घूस खा रही है सरकार*

 

*50 प्रतिशत कमीशन की सरकार का पतन सुनिश्चित*

– अजयसिंह

20 सितम्बर, 2023

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराकर अपनी सरकार बनाई थी| इसका कर्नाटक की जनता ने जिस प्रकार जवाब दिया उसी प्रकार मप्र की जनता भी भाजपा को कर्नाटक की तर्ज पर करारा जबाब देगी| उन्होंने कहा कि मप्र में भी भाजपा ने लोकतंत्र का कत्ल करते हुए करोडों रुपये खर्च कर कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराया था|

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के प्रभारी संजय कपूर रीवा जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी प्रताप भानु शर्मा रीवा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा शहर अध्यक्ष लखन खंडेलवाल,महापौर अजय मिश्रा बाबा, पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा सुखेंद्र सिंह बन्ना,राम गरीब वनवासी,रामशंकर पटेल, सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा के दूसरे दिन त्योंथर विधानसभा के ग्राम भुनगांव,चिल्ला,त्योंथर,सोहागी, कटरा, मनगवां विधानसभा के ग्राम अगडाल,गढ़, देवतालाब विधानसभा के ग्राम नईगढ़ी,पथरोड़ा,देवतालाब एवं मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पैपखार, दुबगंवा में आयोजित जनसभाओं में अजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर 50% कमीशन का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा कोई विभाग नहीं है जहां पर बिना पैसे के कोई काम होता हो| अजय सिंह ने कहा की गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, वृद्धावस्था और निराश्रित पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास तक के लिए लोगों को घूस देनी पड़ रही है| श्री अजय सिंह ने कहा कि गरीबों की आह भाजपा की भ्रष्टाचारी सरकार का खात्मा कर देगी|

अजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर आम जनता एवं किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मंहगाई एवं बेरोजगारी से जनता जहाँ हलाकान है वहीं मनमाना बिजली बिल एवं कर्ज वसूली के नाम पर किसानों के साथ थर्ड डिग्री जैसा प्रयोग किया जा रहा है| यहाँ तक की बिल वसूली एवं कर्ज वसूली के नाम पर लोगों रोजमर्रा जरूरत की वस्तुएं भी जप्त की जा रही हैं| श्री अजय सिंह ने कहा कि सार्वजनिक मंचों से झूठी घोषणाओं करके सरकार अपने पापों पर परदा डालने के लिए जनता को गुमराह करने की जो कोशिश कर रही है, उसे जनता अब अच्छी तरह से समझ चुकी है वह उनके बहकावे में आने वाली नहीं है|


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button