ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना लागू करके बहनों को सम्बल प्रदान किया-माया नारोलिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा.

ar 728 ad
AR News Live

मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना लागू करके बहनों को सम्बल प्रदान किया-माया नारोलिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा.

 

आज ऐसी महिलाएं उपस्तिथ हैं जो वाकई में सम्मान के पात्र हैं-पं केदारनाथ शुक्ला

 

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-बीते बुधवार 3 मई को भा ज पा महिला मोर्चा सीधी द्वारा शहर के मानस भवन में लाडली बहना योजना का धन्यवाद सम्मेलन भा ज पा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के मुख्य अतिथि, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला,भा ज पा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ,महिला मोर्चा सम्भागीय प्रभारी आशा गुप्ता के विशिष्ट अतिथि,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम सोनी की अध्यक्षता भा ज पा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इन्द्रशरण सिंह चौहान,भा ज पा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, मंत्री पूजा सिंह कुशराम,सुनीता रानी वर्मा सहित महिला मोर्चा की सैकड़ो महिलाओं की उपस्तिथी में मुख्यमंत्री धन्यवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रप्रताप तिवारी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण ,वृक्षारोपण ,एवम कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम सोनी के नृतत्व में सैकड़ो महिला पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का ऐतहासिक स्वागत किया गया मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सम्मेलन धन्यवाद कार्यक्रम एवम महिला सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नृतत्व में देश एवम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नृतत्व में मध्यप्रदेश महिला शसक्तीकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है मुख्यमंत्री श्री चौहान के नृतत्व में शुरू की गई लाड़ली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी उन्होंहे कहा कि मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना लागू करके सम्बल प्रदान किया है ।यह योजना हर घर तक पहुँचे पात्र बहनो को इसका लाभ मिले इसकी जिम्मेवारी आप महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ की है विशिष्ठ अतिथि सीधी विधायक पं केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि महिला मोर्चा के द्वारा किये गए कार्यक्रम से मैं खुश हूं विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि आज यहां ऐसी महिलाएं उपस्तिथ हुई हैं जो वाकई में सम्मान के पात्र हैं ये महिलाएं किसी राजनीतिक दल से नही बल्कि समाजसेवी के रूप में जिले का मान बढ़ा रही हैं इस दौरान विधायक ने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष से महिला मोर्चा सीधी पर अपना विशेष आशीर्वाद बनाये रखने की बात कही। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम सोनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भा ज पा प्रदेश एवम जिला संगठन द्वारा जो गाइडलाइन दी जाएगी उसका पालन बखूबी महिला मोर्चा करेगी उन्होंहे आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में हम नारी शक्ति के सहयोग से चारों विधानसभा में जीत का परचम लहरायेंगे ।कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामन्त्री जगदम्बा सोनी एवम आभार उपाध्यक्ष अन्नू पांडेय द्वारा व्यक्त किया गया।

 

उत्कृष्ट कार्य पर इनका हुआ सम्मान

 

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रदेश अध्यक्ष, सीधी विधायक, भा ज पा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के हांथो शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनका सम्मान किया गया उनमें योगा के क्षेत्र में सुजाता मिश्रा,चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ बीना मिश्रा,स्वसहायता समूह से शान्ती कोल ,शिक्षा के क्षेत्र में अजीता द्विवेदी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजू केशरी,वरिष्ट समाजसेविका मीना चंद्रमोहन गुप्ता, पूर्व पार्षद गीता तिवारी,सफाईकर्मी शान्ती भारती पुलिस विभाग से सुप्रिया मिश्रा,वरिष्ठ एड.स्नेहलता तिवारी,नर्सिंग ऑफिसर रीता कुशवाहा शामिल हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button