सीधी

सीधी के हर गांव तक पहुंचेगा इंटरनेट? नेटवर्क को लेकर प्रशासन ने बनाई नई रणनीति

ar 728 ad
AR News Live

सीधी कलेक्ट्रेट सभागार में बीएसएनएल ऑपरेशन एरिया एवं दूरसंचार सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम की मौजूदगी में जिले में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी और लंबित टावरों की स्थिति की समीक्षा की गई।

सांसद ने अधिकारियों को जिले के सभी नेटवर्क-विहीन गांवों और क्षेत्रों का सर्वे कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी गांव इंटरनेट सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही लंबित टावरों को जल्द शुरू करने और सभी शासकीय कार्यालयों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

PM जनमन योजना के टावरों का होगा सत्यापन

धौहनी विधायक ने PM जनमन योजना के तहत लगाए गए मोबाइल टावरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चालू और बंद टावरों की अलग-अलग सूची तैयार करने के साथ स्थापित हो चुके लेकिन शुरू नहीं हुए टावरों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं का जल्द निराकरण करने और दूरसंचार कंपनियों व संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ लंबित कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों को नेटवर्क विस्तार की नियमित समीक्षा करने को कहा गया। बीएसएनएल सीधी की सहायक महाप्रबंधक सुमन कुजूर ने बताया कि बीएसएनएल से संबंधित शिकायतें टोल-फ्री नंबर 18004444 पर दर्ज कराई जा सकती हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button