व्यापारियों के आग्रह पर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

व्यापारियों के आग्रह पर कलेक्टर ने किया निरीक्षण
*युवा व्यापारी संघ और सब्जी-फल एसोसिएशन की शिकायत पर समस्याओं का लिया जायजा*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l युवा व्यापारी संघ एवं सब्जी फल मंडी एसोसिएशन सीधी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बीते दिनों सीधी कलेक्टर श्री साकेत मालवीय को शहर के समस्याओं एवं आवश्यक सुविधाओं हेतु 14 सूत्रीय मांग व नवीन सब्जी मंडी स्थल व पुरानी सब्जी मंडी स्थल में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु व सुविधाओं के लिए ज्ञापन सौंपा गया था।
जिसके बाद बीते गुरुवार को कलेक्टर महोदय द्वारा पूरे प्रशासनिक अमले जिसमें एसडीएम गोपद बनास, तहसीलदार, नपा सीएमओ सहित संबंधित अधिकारियों के साथ सभी स्थलों का निरीक्षण किया गया और समस्याओं के निवारण और सुविधाएं मुहैया कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
*जनहित के कार्यो की जल्द पूरा होने की आस : अमित*
सब्जी फल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं युवा व्यापारी संघ सीधी के महामंत्री अमित गुप्ता ‘गुड्डू’ ने बताया कि सभी मुद्दों को लेकर कलेक्टर साहब से सकारात्मक चर्चा हुई जिसमें उन्होंने सभी बिंदुओं पर सहमत जताई और उन्होंने यह आश्वासन दिया की आपकी सभी मांगे जायज हैं और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।




