ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

बूथ विजय संकल्प अभियान की भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली तैयारी बैठक..

ar 728 ad
AR News Live

बूथ विजय संकल्प अभियान की भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली तैयारी बैठक..

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी । भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान कुछ जगहों में शेष है, वहां अतिशीघ्र पूर्ण करें। आजीवन सहयोग निधि की भी योजना करें। पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम 4 मई से लेकर 14 मई तक बूथ विजय संकल्प अभियान चलने वाला है, जिसमें त्रिदेव, पंच परमेश्वर और बूथ समितियों के सम्मेलन और बैठकें आयोजित करनी है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान आगामी दिनों में संपन्न होने वाले चुनावों में विजय श्री की रूपरेखा सुनिश्चित करेगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं स्वागत भाषण जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान ने किया।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रविचद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडे, बद्रीश मिश्रा, जिला मंत्री अखिलेश पांडे, पूजा सिंह कुशराम, ज्योति कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, सूर्य प्रताप सिंह, मुनिराज विश्वकर्मा, संदीप शर्मा सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button