सीधी

सीधी के युवाओं के लिए बड़ा मौका, 30 सितंबर तक VBYLD 2027 क्विज में करें पंजीयन

ar 728 ad
AR News Live

सीधी जिले के 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और विचार रखने का बड़ा अवसर है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से VBYLD 2027 (विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग) का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान का पहला चरण VBYLD 2027 ऑनलाइन क्विज है। इसमें शामिल होने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। जिले के युवा MY Bharat पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन कर क्विज में भाग ले सकते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को आगे निबंध और जिला स्तरीय प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिताओं में मौका मिलेगा।

इसके बाद सांस्कृतिक प्रतियोगिता, डिजाइन फॉर भारत, हैकाथॉन, यूथ एंटरप्रेन्योर चैलेंज और यूथ पार्लियामेंट जैसे ट्रैक भी आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम 17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित है, जबकि चयनित युवाओं को 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय संवाद में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

मध्यप्रदेश के लिए इस बार “जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संसाधन और समावेशी विकास” को मुख्य विषय बनाया गया है। जिला युवा अधिकारी गरिमा जैन ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button