सीधी

सीधी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का अभियान, मुखर्जी कॉम्प्लेक्स से गांधी चौराहा तक कार्रवाई

ar 728 ad
AR News Live

सीधी शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर पालिका परिषद ने कार्रवाई शुरू की है। मुखर्जी कॉम्प्लेक्स से गांधी चौराहा तक सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर स्वर्णा दीवान, सीएमओ महमूद हसन, स्वच्छता प्रभारी गौरव सिंह सहित नगर पालिका की अतिक्रमण हटाने वाली टीम मौके पर मौजूद रही। अभियान का नेतृत्व अतिक्रमण दल प्रभारी मंगलेश्वर सिंह ने किया।

यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम भी मौके पर तैनात रही। नगर पालिका ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य शहर में सुगम आवागमन और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना है।

नगर पालिका ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अनधिकृत अतिक्रमण को स्वयं हटाएं और शहर की यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button