सीधी

सीधी में ₹5.24 करोड़ से बनेगा नया ITI भवन, युवाओं को मिलेंगे बेहतर कौशल प्रशिक्षण के अवसर

ar 728 ad
AR News Live

सीधी के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में 3 ट्रेड के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। ₹5.24 करोड़ (524.10 लाख) की लागत से बनने वाले भवन का भूमिपूजन विधायक रीती पाठक ने किया।

नए भवन में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगारपरक और तकनीकी कौशल प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर भी जोर रहेगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक रीती पाठक ने कहा कि आज के दौर में शैक्षणिक योग्यता के साथ तकनीकी और व्यावहारिक कौशल भी जरूरी है। ITI में सुविधाओं के विस्तार से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए अधिक सक्षम बनाया जा सकेगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के योगदान को भी याद किया गया। नवीन भवन के निर्माण से ITI की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और तकनीकी शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button