रामपुर नैकिन में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, कोयला व रेत से भरे तीन वाहन जब्त

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन तहसील क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए कोयला और रेत से भरे तीन वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई बघवार और शिकारगंज क्षेत्र में संयुक्त जांच के दौरान की गई।

खनिज दल ने बघवार क्षेत्र में जांच के दौरान बिना अभिवहन पारपत्र और आवश्यक दस्तावेजों के कोयला परिवहन करते पाए गए दो वाहनों — UP70FT6679 और CG04PF5736 — को रोककर जब्त किया। दोनों वाहन शहडोल से सतना और अन्य क्षेत्रों की ओर जा रहे थे। जब्त वाहनों को पुलिस चौकी पिपरांव, थाना रामपुर नैकिन परिसर में खड़ा कराया गया है।
इसी क्रम में शिकारगंज क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते एक हाइवा वाहन MP18H5433 को खनिज और वन विभाग के संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए जब्त किया। संबंधित वाहन स्वामी और चालक के विरुद्ध वन विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की शिकायतों पर जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।




