सीधी

अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान: 190 प्रकरण दर्ज, 469.8 लीटर शराब जब्त

2,710 किलोग्राम महुआ लाहन भी जब्त; जिले की 90 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण, 34 से लिए गए नमूने

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह कुशवाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विभिन्न गांवों में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 190 प्रकरण दर्ज किए हैं।

अभियान के दौरान कुल 469.8 लीटर मदिरा और 2,710 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त मदिरा में 141.12 लीटर देशी मदिरा प्लेन, 6.3 लीटर विदेशी मदिरा स्प्रिट, 42.35 लीटर बीयर और 280 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची मदिरा शामिल है।

90 मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण

अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई के साथ जिले की 90 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान 34 दुकानों से मदिरा के नमूने लेकर जांच के लिए संकलित किए गए।

अभियान में आबकारी विभाग की टीम शामिल

जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह कुशवाह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कृष्णचन्द्र अवधिया, आबकारी उपनिरीक्षक अंजली मिश्रा, मणिराज मिश्रा और गौरव वर्मा सहित विभागीय टीम शामिल रही।

आबकारी विभाग के अनुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय और परिवहन पर नियंत्रण के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button