मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले

ar 728 ad
AR News Live

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने गुरुवार को 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। इस प्रशासनिक फेरबदल में भोपाल, परिवहन विभाग, उज्जैन, बालाघाट और शहडोल रेंज सहित कई अहम पदों पर नई पदस्थापनाएं की गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

AR News Live

भोपाल को मिला नया पुलिस कमिश्नर

 

बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार (2004 बैच) को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वर्तमान पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में आईजी एससीआरबी पद पर पदस्थ किया गया है।

 

परिवहन और उज्जैन रेंज में बदलाव

 

उज्जैन रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा (1997 बैच) को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वर्तमान परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा को एडीजी पीटीआरआई, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

उज्जैन रेंज की जिम्मेदारी अब राकेश गुप्ता को सौंपी गई है, जिन्हें एडीजी के साथ आईजी उज्जैन रेंज बनाया गया है।

 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह

 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह (1994 बैच) को स्पेशल डीजी एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन नियुक्त किया गया है।

 

एंटी नक्सल, एसटीएफ और तकनीकी सेवाओं में फेरबदल

 

पंकज कुमार श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी सीआईडी एवं सतर्कता पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। उनसे एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसटीएफ का प्रभार हटा लिया गया है।

के.पी. वेंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं नियुक्त किया गया है और उन्हें एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

डी. श्रीनिवास वर्मा को एडीजी नारकोटिक्स बनाया गया है, साथ ही एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

 

जोन और विभागीय स्तर पर नई पदस्थापनाएं

 

अंशुमान यादव को संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है।

अभय सिंह को आईजी भोपाल देहात से हटाकर आईजी योजना, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।

संजय तिवारी को आईजी भोपाल देहात,

चैत्रा एन को आईजी शहडोल रेंज,

और ललित शाक्यवार को आईजी बालाघाट जोन पदस्थ किया गया है।

 

गृह विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे प्रदेश की पुलिस व्यवस्था और विभागीय समन्वय को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button