ब्रेकिंग न्यूज़

बरमान से नरसिंहपुर आ रही बस पलटी, एक की मौत, 25 से अधिक यात्री घायल.

ar 728 ad
AR News Live

नरसिंहपुर जिले में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बरमान से नरसिंहपुर जिला मुख्यालय आ रही यात्री बस राष्ट्रीय राजमार्ग – 44 में कपूरी चौराहे के पास पलट गई। अचानक फोर लाइन कपूरी चौराहे के पास पलटी बस में चीखपुकार मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

बस पलटते ही आसपास के लोग मदद के लिए आए। वहीं हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है। हादसा दोपहर 1 बजे के आसपास हुआ है।

बस पलटने की सूचना पर मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। वहीं घायलों को उचित इलाज के निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़ी और पलट गई। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button