क्राइम

युवक की खून से लथपथ मिली लाश, हत्या का आरोप  परिजनों ने किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस 

ar 728 ad
AR News Live

युवक की खून से लथपथ मिली लाश, हत्या का आरोप

परिजनों ने किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

 

सीधी। जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली है। जिसकी सिनाख्त धीरू सोनी 32 वर्ष निवासी कोटहा के रूप में पहचान की गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र मे दहशत का माहौल है। जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र के सभी लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। जहां मौके पर पुलिस पहुंच गई है। डॉग स्क्वायड टीम के माध्यम से जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति की लाश मिली है वह व्यक्ति अभी 3 महीने पहले ही रेप के आरोप में जेल गया था और जमानत पर छूटा हुआ था। इसके अलावा जिस लडक़ी ने रेप का आरोप लगाया था उसी लडक़ी के घर पर उस व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिस लडक़ी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, वह कल रात मेरे भाई को बुला कर ले गई थी। लेकिन जब सुबह मेरा भाई घर पर नहीं पहुंचा तब मम्मी ढूंढने के लिए आसपास के क्षेत्र में गई। जब लडक़ी के घर जाकर देखा तो मेरे भाई की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद मां ने मुझे बुलाया और फिर मैंने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं थाना प्रभारी जमोडी विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक व्यक्ति की लाश मिली थी जिसके बाद हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। डाग स्काड की टीम को बुलाया गया है और एफ एसएल की टीम जांच कर रही है। इस मामले को लेकर परिजनों द्वारा पीएम घर के सामने चक्काजाम आंदोलन भी शुरू कर दिए लेकिन पुलिस की समझाईश के बाद मामला शांत हुआ है।

बाक्स

मामले में की जा रही है जांच: टीआई

इस मामले को लेकर जमोड़ी नगर निरीक्षक विशाल शर्मा ने कहा कि मर्ग कायम कर लिया गया है। जांच की जा रही है। इसमें क्या कार्यवाही होगी पूरी जानकारी के बाद ही स्थति स्पष्ट हो पाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button