आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का शिक्षा गुणवत्ता सम्मेलन संपन्न

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का शिक्षा गुणवत्ता सम्मेलन संपन्न
सीधी । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र का सतना के स्थानीय विंध्या गार्डेन में मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य, रामखेलावन कोल अध्यक्ष जिला पंचायत सतना, सुष्मिता परिहार उपाध्यक्ष जिला पंचायत सतना, सतीश शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा सतना, मनोज पटेल जनपद उपाध्यक्ष अमरपाटन के विशिष्ट आतिथ्य तथा आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल की अध्यक्षता में शिक्षक संगोष्ठी एवं शिक्षा गुणवत्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस दौरान प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने अध्यापक शिक्षक संवर्ग को केंद्र सरकार के समान शिक्षकों को यूपीएस पेंशन लागू करने, नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना ग्रेज्युटी एवं पेंशन का लाभ देने, मृत अध्यापक शिक्षक परिवार को अनुकंपा नियुक्ति में सरलीकरण करने, गुरुजी को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, केंद्र सरकार की तरह मंहगाई भत्ता देने, नवनियुक्त शिक्षको को 100 प्रतिशत वेतन देने, उच्च माध्यमिक, माध्यमिक शिक्षकों के समयमान वेतन/ क्रमोन्नति आदेश सीधी और सतना जिले के लंबित हैं उनके आदेश जारी करने की मांग राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी एवं सभी विशिष्ट अतिथियों के समक्ष अपने उद्बोधन में रखते हुए आगामी नवंबर माह में भोपाल में आयोजित होने जा रहे सम्मेलन में एक लाख की संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने कहा कि हमें इसी सरकार ने सम्मान जनक स्थिति में पहुंचाया है आगे भी इसी सरकार पर भरोसा विश्वास है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी एवं सभी विशिष्ट अतिथियों ने सभी मांगों पर अपना समर्थन दिया एवं शिक्षकों के साथ हर समय सहयोगी रहने का वचन देते हुए स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर मनमानी करने एवं जनप्रतिनिधियों की बात न सुनने का आरोप मंच के माध्यम से लगाया।
कार्यक्रम को हरीश मिश्र प्रांतीय सचिव, विजय तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष, केपी सिंह जिलाध्यक्ष सतना, देवेन्द्र पटेल जिलाध्यक्ष मैहर, प्रांतीय संगठन मंत्री लोली तिवारी, राजेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष, सीपी सिंह संभागीय अध्यक्ष, रमेश सिंह जिलाध्यक्ष रीवा, विनय कनौजिया प्रांतीय प्रवक्ता, रामाश्रय पटेल प्रांतीय संगठन मंत्री, गोविंद विशेन प्रांतीय महासचिव,अनिल पटेल शहडोल जिलाध्यक्ष, संतोष पाण्डेय प्रांतीय मीडिया प्रभारी, रमेश पाण्डेय संभागीय उपाध्यक्ष, मनीष चंदानन, विष्णु तिवारी कार्यकारी जिलाध्यक्ष रीवा ने भी संबोधित किया।




