ब्रेकिंग न्यूज़

मांगों के समर्थन में बीएमएस यूनियन का धरना आज

ar 728 ad
AR News Live

मांगों के समर्थन में बीएमएस यूनियन का धरना आज

 

सीधी । भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध अल्ट्राटेक सीमेंट कर्मचारी एवं खदान श्रमिक संघ मझिगवां सीधी ट्रेड यूनियन द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की इकाई सीधी सीमेंट प्लांट में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों तथा कामगारों की समृद्धि हेतु पूर्व में प्रेषित किए गए ध्यानाकर्षण, तथा स्मरण पत्र एवं मांग पत्रों के समर्थन में 18, अक्टूबर 2024, को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया है। उक्त संबंधी जानकारी से अवगत कराते हुए ट्रेड यूनियन अध्यक्ष वीरभानु सिंह ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट प्रबंधन श्रमिकों के हितार्थ सकारात्मक पहल किए जाने के स्थान पर श्रमिकों के बीच अशांतिपूर्ण वातावरण निर्मित कर कुप्रबंधन शैली रूपक कार्यों को बढ़ावा दिया जाकर श्रमिकों का बहु-आयामी शोषण किया जा रहा है। कार्यरत श्रमिक मूलभूत तथा बुनियादी एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान के विहित प्रावधानों के लाभ तथा व्यवस्थाओं से पृथक हैं। प्रबंधन की हठधर्मिता तथा श्रमिक विरोधी क्रियान्वयन से श्रमिक पीड़ित तथा व्यथित हैं। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में बताया कि यूनियन की ओर से प्रबंधन को बीते 14, जून, 25 जुलाई,नौ अगस्त तथा 31, अगस्त 2024,को पत्र प्रेषित किया गया था, तथा समन्वयात्मक रूप से सकारात्मक पहल किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई थी। जिसके संबंध में प्रबंधन की ओर से अख्तियार की गई गतिविधियों के फलस्वरूप यूनियन द्वारा बीते नौ,दस, तथा तेरह सितंबर 2024,को श्रमायुक्त कार्यालय एवं जिला प्रशासन को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया गया था। प्लांट प्रबंधन की हठधर्मिता तथा श्रमिक विरोधी गतिविधियों के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। उक्त की सूचना से विगत 14 अक्टूबर 2024 को जिला प्रशासन तथा प्लांट प्रबंधन को अवगत करा दिया गया। जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति के अनुसार श्रमिकों की समुचित संख्या में हस्ताक्षरित सहमति के क्रम में धरना प्रदर्शन श्रमिक हितैषी मांगों के समर्थन में प्रबंधन द्वारा सकारात्मक कार्यान्वयन किए जाने की मंशा के साथ शांति मय रूप में होगा। प्रबंधन की हठधर्मिता तथा श्रमिक विरोधी हथकंडे निर्मित किए जाने की दशा मे धरना प्रदर्शन का रुख आंदोलनात्मक हो सकता है। श्रमिकों के हितार्थ आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को निर्बाध रूप से संपन्न कराने हेतु यूनियन द्वारा शासन, प्रशासन तथा प्रबंधन से सकारात्मक सहयोग एवं कार्यान्वयन की जनापेक्षा व्यक्त की गई है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button