क्राइम

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये बहरी पुलिस ने 1 लाख 43 हजार रुपये कीमती 418 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये बहरी पुलिस ने 1 लाख 43 हजार रुपये कीमती 418 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) सुश्री रोशनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहरी निरी. रीता त्रिपाठी के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के भंडारण परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध की गई कार्यवाही।

 

*मामलें का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 13/01/24 थाना प्रभारी बहरी को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चन्दवाही खैरहवा टोला पहाड़ी पर दो व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध नशीली कफ सीरफ बोरी में बांधकर बिक्री करने हेतु रखे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर थाना प्रभारी बहरी अपने नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु मुखविर के बताये स्थान पर पहुंची जहाँ दो व्यक्ति मोटर सायकल लेकर खड़े मिले जो पुलिस को आता देख मोटर सायकल छोड़ कर भागने लगे जिन्हे हमराह स्टॉफ की मदत से पकड़ा गया एवं मोटर सायकल में बधी बोरी को चेक किया गया जो दो अलग-अलग बोरी से कुल 418 शीशी आनरेक्स नशीली कफ सीरप कीमती 62700 रुपये मिली जिसके संबंध में वैध कागजात की मांग की गई जो आरोपियों द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट व 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट का अपराध पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के कब्जे से 418 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ कीमती 62700 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 80 हजार कुल कीमती 1 लाख 42 हजार 700 रूपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

*जप्त मशरूका*   

418 सीसी आनरेक्स नशीली कफ सीरप कीमती 62700/- एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 80 हजार कुल कीमती 1 लाख 42 हजार 700 रुपये।

 

*सराहनीय भूमिका*

थाना प्रभारी बहरी में निरी रीता त्रिपाठी, सउनि रामसिया सोनवंशी, प्रआर. रणबहादुर सिंह, रामसुंदर साकेत, आर. कमलेश प्रजापति, राजकमल, अवधेश कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button