प्रशासन की उदासीनता का फायदा उठा रहे क्रेशर संचालक — जय सिंह राजू

प्रशासन की उदासीनता का फायदा उठा रहे क्रेशर संचालक — जय सिंह राजू
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी | मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव जय सिंह राजू ने आरोप लगाया है कि जिले में क्रेशर संचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासनिक आदेशों को दरकिनार करते हुए क्रेशरों का संचालन किया जा रहा है। ज्यादातर क्रेशरो में न तो पर्यावरण प्रदूषण को रोकने का इंतजाम किया गया और न ही श्रम विभाग के नियमों का पालन ही किया जा रहा। क्रेशरों में अवैध उत्खनन कर पत्थरों का भंडारण किये जाने की भी सूचनाएं मिल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में क्रेशर संचालन के लिए निर्धारित भूमि लीज के बाहर जाकर क्रेशर संचालक मनमाने तरीके से गौण खनिजों का उत्खनन कर रहे हैं, जिससे शासन को राजस्व की राशि का नुकसान हो रहा है। स्टोन क्रेसरो में नियमों के अनुसार डस्ट रोकने के लिये शेड का निर्माण न करने से दिन भर उडने वाले धूल से उपजाऊ खेत बंजर हो रहे हैं, तो वही मजदूरों से बगैर श्रम विभाग के पंजीयन के जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित दर से काफी कम रुपए देकर दिन में बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के ही काम कराया जा रहा है, जिससे गरीब मजदूरों का शोषण के साथ- साथ उनके स्वास्थ में भी असर पढ़ रहा है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर कुछ क्रेशरों को पुनः संचालन की अनुमति नहीं दी जा रही है।




