ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सीधी पुलिस की कार्यवाही, कार्यवाही करते हुये चौकी पथरौला थाना मझौली पुलिस द्वारा लगभग 6 लाख रुपये कीमती मशरुका जप्त कर विभिन्न धाराओं में प्रकरण किये पंजीबद्ध

ar 728 ad
AR News Live

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सीधी पुलिस की कार्यवाही, कार्यवाही करते हुये चौकी पथरौला थाना मझौली पुलिस द्वारा लगभग 6 लाख रुपये कीमती मशरुका जप्त कर विभिन्न धाराओं में प्रकरण किये पंजीबद्ध

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी सुश्री रोशनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझौली उनि. दीपक बघेल के नेतृत्व में पथरौला पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 1 ट्रेक्टर को जप्त कर चालक मय वाहन स्वामी के विरुद्ध मामला किया पंजीबद्ध।

 

*मामला विवरण* दिनांक 14/01/2024 को रात्रि गस्त के दौरान चौकी प्रभारी पथरौला उनि प्रीति वर्मा को जरिये मुखविर सूचना मिली की जोरण नदी से एक सोनालिका ट्रैक्टर रेत लोड कर जा रहा है । मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से चौकी प्रभारी पथरौला द्वारा सूचना की पुष्टि एवं विधिक कार्यवाही हेतु त्वरित रूप से टीम गठित कर घटना स्थल की ओर रवाना हुई जो टीम द्वारा जोरण नदी पुल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त ट्रैक्टर को रोका गया एवं ट्रैक्टर चला रहे चालक से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शिव प्रसाद कोल एवं एक अन्य बैठे व्यक्ति का नाम रवि शर्मा बताया ट्रैक्टर ट्राली चेक करने पर ट्रॉली में बालू लोड होना पाया गया। उक्त आरोपी ट्रैक्टर चालक का कृत्य आईपीसी की धारा 379, 414 एवं खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4, 21 का अपराध पाये जाने पर आरोपी ट्रैक्टर चालक एवं ट्रैक्टर में बैठे अन्य व्यक्ति के विरूद्ध अपराध कायम कर सोनालिका ट्रैक्टर मय रेत लोड कुल कीमती 6 लाख 3 हजार रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

*सराहनीय भूमिका:-* उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल, चौकी प्रभारी पथरौला उनि प्रीति वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक एसएल वर्मा, प्रआर लक्षणधारी कोल,आरक्षक संजय पटेल अभिराम सिंह राहुल गोविल, सैनिक जीत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button