ब्रेकिंग न्यूज़

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विद्यालयों में हाथ धुलाई की जाकर स्वच्छता शपथ दिलाई गई

ar 728 ad
AR News Live

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विद्यालयों में हाथ धुलाई की जाकर स्वच्छता शपथ दिलाई गई

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम पखवाड़ा के तहत गुरुवार को जनपद पंचायत सिहावल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों को साकार बनाने के लिए स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता की पहली सीढ़ी समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के हाथ धुलाई की जाकर स्वच्छता शपथ दिलाई गई। बच्चों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया तथा बच्चों को स्वच्छता के फायदों से अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री अखण्ड प्रताप सिंह बीएसी,श्री रामधार पटेल, श्रीमती ममता सिंह, श्री विनोद कुमार कुशवाहा, श्री रामलखन कोल, श्रीमती प्रेमा सिंह, श्री अखिलेश कुमार एवं अन्य शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहकर भागीदार हुए।

 

इसी प्रकार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना के शासकीय माध्यमिक शाला पटना में हाथ धुलाई कार्यक्रम एवं स्वच्छता शपथ की गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती कौशल्या शर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं अतिथि शिक्षक, रसोइए तथा ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक मौजूद रहे l


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button