सीधी

पुलिस अधीक्षक ने थाना बहरी का वार्षिक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी।  

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने आज थाना बहरी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समस्त थाना स्टाफ से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना बहरी की विभिन्न शाखाओं—मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, विवेचक कक्ष, शिकायत शाखा, सीसीटीएनएस, समंस वारंट शाखा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने संधारित रजिस्टरों की जांच की और विशेष रूप से वीसीएनबी रजिस्टर पर टिप्पणियां दर्ज कर उसमें आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए, जिनमें शामिल हैं:

 

– लंबित अपराधों व शिकायतों का शीघ्र निपटारा।

– गुंडा व निगरानी बदमाशों की सूची अपडेट करना और सख्त निगरानी रखना।

– अवैध गतिविधियों जैसे शराब, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों एवं अवैध रेत खनन पर कड़ी कार्रवाई।

– संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थानों, बैंक व एटीएम की सुरक्षा पुख्ता करना।

– रात में प्रभावी गश्त सुनिश्चित करना और चोरी-नकबजनी पर अंकुश लगाना।

– सड़क सुरक्षा को मजबूत करने हेतु चेतावनी बोर्ड व स्टॉपर लगवाना।

– थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के लिए शाम के समय नियमित गश्त।

– फरियादियों के लिए थाना परिसर में पेयजल सुविधा सुनिश्चित करना।

– सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण बनाए रखना।

 

निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी, निरीक्षक कन्हैया बघेल, उप निरीक्षक अभिषेक अग्निहोत्री एवं थाना प्रभारी बहरी सहित थाना बल उपस्थित रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button